मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
थाना कटघर इलाके के डबल फाटक पर चलती हुई ट्रेन में युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची कटघर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल हुआ युवक ने बताया वह प्रयागराज अपनी बहन को घर जा रहा था तभी अचानक चलती ट्रेन से उसका पैर फिसल गया और वह घायल हो गया है।