महाराजगंज: शेखपुर समोधा के पास स्कूटी और कार की टक्कर में स्कूटी सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
30 मार्च सोमवार शाम 6 बजे के आस पास स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार मे टकरा गए।स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को कार चालक के द्वारा ही अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां दोनों का इलाज किया गया है। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कूटी सवार युवक अपनी स्कूटी से वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे।