कटरा बाजार में मैजापुर शुगर मिल मार्ग पर वीरपुर नई बाजार वार्ड 12 के समीप गुरुवार करीब 5 बजे ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गन्ने की खाली ट्रॉली लेकर आ रहा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में फिसलकर सड़क किनारे उलट गया, हालांकि चालक बाल–बाल बच गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वहीं PWD टीम ने क्रेन से ट्रैक्टर हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल करवाया।