कोलायत में प्रजापत समाज के कुल में जन्मे भक्त प्रहलाद की गुरुकुलदेवी श्रीयादे माँ का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उमंग के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीयादे मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत महाआरती कर प्रसाद वितरित किया।