गाज़ीपुर: गाजीपुर में कल 1 जून को होने वाले मतदान के लिए आज पोलिंग पार्टियों होंगी रवाना,कल 2936 बूथों पर होगा मतदान
गाजीपुर में कल 1 जून को होने वाले मतदान के लिए आज पोलिंग पार्टियों रवाना होगी। बता दें कि बलिया लोकसभा में गाजीपुर की दो विधानसभा आती है जहुराबाद और मुहम्मदाबाद इन दोनों विधानसभा को मिलाकर 901 बूथ पर मतदान होगा ।जबकि गाजीपुर लोकसभा के 2035 वोटो पर मतदान होगा। कुल 2936 बूथों पर मतदान होना है जिसके लिए आज पोलिंग पार्टियों रवाना होगी।