हुज़ूर: भोपाल के बजरंग चौराहे पर नगर निगम के ट्रक ने एक महिला को कुचला ।
Huzur, Bhopal | Mar 8, 2024 छोटे भाई की तबीयत को देखने के लिए भोपाल आ रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती अपने छोटे भाई की तबीयत देखने के लिए रायसेन से भोपाल आ रही थी। तब बजरंग चौराहे पर नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई, वहीं युवती के पति प्रेम नारायण को लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है