देहरादून: राष्ट्रीय खेल को लेकर खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने कहा, दूसरे चरण के कैंप शुरू हो गए हैं
38वें राष्ट्रीय खेल को लेकर दूसरे चरण के कैंप शुरू हो गए हैं। खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने बताया है कि राष्ट्रीय खेल से संबंधित जितने भी प्रथम चरण में कैंप लगाए थे वह सभी खेल पूरे हो गए है। और आज से दूसरे चरण के कैंप शुरू हो गए हैं। दूसरे चरण की कैंप के लिए वेन्यू भी तैयार कर लिए गए हैं कि कौन सा खेल कहां पर और कब होना है।