अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत कोडा के वार्ड क्रमांक 14 में सोनसह यादव के घर से एशिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल रसल वाइपर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।