शाहबाद: राजपुर में सर्पदंश से सहरिया निवासी एक युवक की हुई मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग
Shahbad, Baran | Aug 20, 2024 राजपुर ग्राम पंचायत की आनंदपुरा सहरिया कॉलोनी में सर्पदंश से एक सहरिया युवक की मौत हो गई। जिससे उस परिवार की रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी अनुसार दिलखुश सहरिया पुत्र लंबी सहरिया घर पर सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दिलखुश सहरिया के पीछे छोटे-छोटे एक लड़का एक लड़की, उसकी पत्नी और बुजुर्ग मा बचे है।