अनूपपुर: जैतहरी से अनूपपुर पहुंचा तीन हाथियों का दल, पगना-टेंगरहा मार्ग के पास बढ़ी हलचल
अनूपपुर। जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवां बीट से निकला तीन हाथियों का दल कुसमहाई, टकहली और लहरपुर होते हुए जैतहरी नगर क्षेत्र से गुजरकर रेलवे लाइन व टिपान नदी पार कर गोवरी बीट पहुंचा। बाद में पगना बीट के जंगल से निकलकर बड़ुवार नाला पार करते हुए पगना–टेंगरहा मुख्य मार्ग के आसपास पहुंच गया।