फलका: लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर सीओ सौमी पौद्दार व थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
Falka, Katihar | Oct 24, 2025 लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को सीओ सौमी पौद्दार, थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय के द्वारा क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। हलांकि छठ घाट निरीक्षण के दौरान मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, संजय झा, जिला परिषद प्रतिनिधि, मनोज मंडल, समाजसेवी मु० बदरुद्दीन आदि मौजूद थे।