अनूपपुर। वनमंडल अनूपपुर के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट धनगवां/चोलना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 6:बजे तीन नर हाथियों के विचरण की सूचना मिली है। हाथियों का मूवमेंट आरएफ 337 और आरएफ 338 चौड़ी राजस्व क्षेत्र में बताया गया है। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल किसी भी मकान को नुकसान की सूचना नहीं है।