चौसा प्रखंड के राजपुर पश्चिमी पंचायत में बीते वर्ष हुए वैभव हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी मुखिया प्रतिनिधि सुशील यादव सहित चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मालूम हो कि 22 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद एसपी के द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।