बरेली: इज्जतनगर मंडल में 24 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई, प्रदान की गई गोल्ड प्लेटेड मेडल और समापक राशि
इज्जतनगर मंडल में 24 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई, गोल्ड प्लेटेड मेडल और समापक राशि प्रदान।मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।