एत्मादपुर: झरना नाले के ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
Etmadpur, Agra | Dec 12, 2025 एत्मादपुर थाना क्षेत्र के झरना नाले के पास एग्जाम देने जा रहे छात्र को अवैध खनन में प्रयोग होने वाले तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। साथ जा रहे दोस्त ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।