सतबरवा थाना क्षेत्र के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज चौक के पास रविवार सुबह 10 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस घटना में बाइक लगाकर खड़े एक युवक की मौत हो गई, जबकि पास ख़ड़े एक युवक और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती कराया गया है।