राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर महाकाल पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक की टक्कर, युवक-युवती गंभीर घायल, कार चकनाचूर
राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर महाकाल पेट्रोल पंप के पास 12 मार्च दोपहर को कार और ट्रक का भीषण एक्सीडेंट हुआ। घटना में कार सवार युवक युवती गंभीर घायल है। कार चकनाचूर हो गई। डायल 112 और हाईवे 1033 गाड़ी मौके पर पहुंची। घायलों को राघोगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। 1033 के स्टाफ संतोष रघुवंशी ने हाईवे से जाम हटाकर ट्रैफिक को सुचारु किया।