लोहरदगा जिले के बगहा पंचायत स्थित बसरी गांव निवासी एक युवक ने सड़क हादसे के बाद हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर पुलिस विभाग की कार्रवाई को सही ठहराया है। युवक ने कहा कि यदि वे लोग यातायात नियमों का पालन करते और हेलमेट पहनते तो शायद ऐसी स्थिति नहीं बनती। जानकारी के अनुसार बसरी गांव निवासी मनीराम उरांव अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से होली मनाकर घर लौट रहा था।