परासिया चांदामेटा रोड पर नगर के मंगली बाजार वार्ड क्रमांक 21 में शनिवार रविवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हनुमान मंदिर से टकराते हुए एक मकान की दीवार से टकराई। अंदर खडी कार को टक्कर मारकर घूमकर रुक गई। रविवार को सुबह नौ बजे कार को हटाया गया। इस दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। लेकिन टक्कर मारने वाली कार के परखच्चे उड गए।