बालूमाथ: बालूमाथ में रामनवमी दशमी पर शोभायात्रा सह झांकी का आयोजन, अखाड़े हुए पुरस्कृत
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी दशमी के अवसर पर शनिवार देर शाम आयोजित भव्य शोभायात्रा सह झांकी कार्यक्रम आज रविवार अहले सुबह संपन्न हो गया। जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ चेताग और अन्य गांव से निकली। जिसमें लोग गाजे बाजे और बैंड की धुन पर झूमते नजर आए।