किशनगढ़ बास में सिंधी समाज के आस्था पर्व चेटीचंड महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 20 मार्च को होने वाले इस आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए पूज्य संधि पंचायत किशनगढ़ बास की गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बैठक आयोजित हुई। बैठक में चेटीचंड महोत्सव के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई और समाज के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।