खरगोन जिले में NTPC के समीप शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में रोडिया निवासी देवेंद्र प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार युवक NTPC क्षेत्र घूमने गए थे, इसी दौरान रास्ते में यह सड़क दुर्घटना हो गई। घायल को परिजन निजी वाहन से तत्काल खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।