मथुरा: गोवर्धन चौराहा: दिनदहाड़े 10 बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक को लहूलुहान किया, बचाने आए लोगों को भी पीटा
गोवर्धन चौराहा पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवक को लहूलुहान कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए लोग भी हमलावरों के निशाने से नहीं बचे