चच्योट: गोहर पुलिस थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण में इस्तेमाल कार की बरामद
Chachyot, Mandi | Aug 26, 2024 नाबालिग लड़की का अपहरण और बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहरण में इस्तेमाल कार, जान का खौफ दिखाने वाला चाकू और कुत्ते की चेन बरामद की है। सोमवार को मामले की पुष्टि डीएसपी देवराज ने की है।डीएसपी देवराज ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।