बाड़मेर: लोक सभा चुनाव के नामांकन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Barmer, Barmer | Mar 27, 2024 लोकसभा चुनाव के नामांकन 28 मार्च से शुरू होंगे इसको लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने ज़िला कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर विभिन्न मार्गों का और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।