पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा के मजदूर की बड़ोदरा में ट्रेन से गिरकर हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
रानीपरता चांदी कठुवा वार्ड संख्या 7 से 7 मजदूर गुजरात काम करने जा रहा था।जिस दौरान ट्रैन से गिरने से गुजरात के बडोदरा में एक मजदूर की मौत हो गयी।वहीं मृतक की पहचान धीरेन ऋषि उम्र 24 वर्ष पिता जगदीश ऋषि सा० चांदी कठुवा वार्ड संख्या 7 लोदिया महादलित टोल निवासी के रूप में हुई है।मौके पर पहुँची रेल पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा कर साथ के सहयोगियों को सौंप दिया।