इंदौर: प्रभात फेरी में हुई हत्या के मुख्य गवाह को मिली जान से मारने की धमकी, फरियादी ने तुकोगंज पुलिस में की शिकायत
Indore, Indore | Apr 1, 2024 इंदौर में 4 जनवरी को रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में शुभम रघुवंशी नाम की युवक की मामूली बात को लेकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी, घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें यश और युवराज भी शामिल थे। हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। जहां मृतक शुभम के भाई और मुख्य गवाह सौरभ को धमकी मिली है।