सिमरिया: एटीआर के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त, सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी
Simariya, Panna | Mar 30, 2024 पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान दिवस एवं मतदान दिन से एक दिवस पूर्व भारत निर्वाचन आयोग की ईएमएसएससी से प्राप्त आइटम व न्यूज पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट (एटीआर) प्रेषित करने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर समीक्षा जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।