मुरादाबाद: थाना कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी के आदेश पर जिला भर मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ के साथ राजू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू को जेल भेज दिया है।