शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली स्थित श्रीनाथ शिव मंदिर में शनिवार दोपहर तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक युवक पर मंदिर परिसर में चप्पल पहनकर प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की। पुजारी ने इसे रंगाई-पुताई के दौरान हुई गलतफहमी बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित