झाझा: सतीघाट लाइन पार अर्द्धनिर्मित मकान के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार, गृहस्वामी परेशान
Jhajha, Jamui | Dec 13, 2025 झाझा प्रखंड क्षेत्र के सतीघाट लाइन पार निवासी मो. अब्दुल रशीद अपने अर्द्धनिर्मित मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार के कारण गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने बताया कि घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर से निकला नंगा 11 हजार वोल्ट का तार सीधे मकान के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे भवन निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। बरसात के मौस