मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से रहिका जाने वाली एसएच सड़क मे सतलखा हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार को एक् बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे मे जा गिरा। बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कीचड भरा गड्ढे मे गिरने से बाल बाल बच गया। लेकिन पूरे शरीर मे कीचड लग गया। स्थानीय लोगो ने बाइक सवार को कीचड से बाहर निकाला।