गोरखपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने कहा, सरकार कर्मचारियों के बाद पेंशनरों के हक पर डाल रही है डाका
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक परिषद के कैंप कार्यालय पर की गई जिसकी अध्यक्षता रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में आठवे पे कमीशन पर चर्चा की गई 31 दिसंबर 2025 के पूर्व रिटायर हुए कर्मचारियों को आठवे पे कमीशन का लाभ नहीं दिया जाएगा।मुख्य कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने आज दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे दी ।