बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुलुप रोड पर आज गुरुवार की शाम 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।