गोड्डा: घोरीचक के पास बस से घायल बच्ची की अस्पताल में मौत, अगले दिन हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Apr 1, 2026 मंगलवार की सुबह मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक के समीप बस के चपेट में आने के कारण बाइक पर सवार 5 वर्षीय प्रिया कुमारी घायल हो गयी। वो इशीपुर बाराहाट की रहने वाली थी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मंगलवार शाम घरवाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। काफी समझने के बाद बुधवार की सुबह पुनः सदर अस्पताल आए जहाँ पोस्टमार्टम हुआ।