श्रीगंगानगर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया के सर्किट हाउस पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ का उत्साह राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।