मंदसौर: जिला स्तरीय रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नयाखेड़ा में आयोजित किया गया 356 युवाओं को रोजगार मिला।
मंदसौर जिला स्तरीय रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नयाखेड़ा, मंदसौर में आयोजित किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से 14 कंपनियां द्वारा 356 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, आदि उपस्थित थे।