डलमऊ: नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय सभागार में महारानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया
शुक्रवार को समय लगभग 1 बजे नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय के सभागार में महारानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शुभम गौड़ ने उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।