सोनो: प्रखंड क्षेत्र में पति की लंबी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
Sono, Jamui | Jun 6, 2024 सोनो में गुरुवार सुबह से सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री की पूजा अर्चना हर्षोल्लास से की। इस अवसर पर सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर बरगद वृक्ष के समझ पूजा अर्चना की।