मोदीनगर: मोदीनगर के छतरी वाले मंदिर में आयोजित हुआ भाजपा मिलन समारोह व ज्वाइनिंग अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
मोदीनगर के छतरी वाले मंदिर में गुरुवार को भाजपा मिलन समारोह व ज्वाइनिंग अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, मोदीनगर की विधायिका डॉ मंजू शिवाच के साथ पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठजनों की मौजूदगी में कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने भाजपा ज्वाइन की।