डुमरांव: गोपालडेरा: नाग बाबा के दर्शन को दूर से आ रहीं महिलाएं, दावा- छूने पर भी नहीं काटता सांप, रोज एक समय देते हैं दर्शन
Dumraon, Buxar | Feb 11, 2026 नावाडेरा के बगल में गोपालडेरा गांव इन दिनों एक अनोखी और रहस्यमयी घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के एक झाड़ीदार इलाके में कुछ दिनों से एक कोबरा सांप के निकलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि यह कोबरा बार-बार एक ही स्थान से बाहर निकलता है और कुछ देर बाद फिर झाड़ियों में चला जाता है।