जहांगीरगंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित जीजीआईसी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वन विभाग के बसखारी रेंज की ओर से शनिवार दिन में 3 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्या विद्यावती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पौधों की बारात, पौध का भंडारा आदि कार्यक्रम पेश किया।