बनखेड़ी। विकासखंड बनखेड़ी में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025–26 का शुभारंभ सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी से उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं क्रिकेट के चयन ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभावान बालक–बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।