मऊगंज हमले में जान गंवाने वाले ASI का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके गृह ग्राम पवैया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Kothi, Satna | Mar 16, 2025 मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में जान गंवाने वाले एएसआई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। एएसआई के घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक शव यात्रा निकाली जाएगी। दरअसल, शनिवार (15 मार्च) को मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में जमकर हंगामा हुआ।