बदायूं: अम्बियापुर गांव में खेत पर सिंचाई करते समय हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
Budaun, Budaun | Nov 19, 2025 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के अम्बियापुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय हरज्ञान पुत्र बृजलाल खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। आज बुधवार को वह खेत पर सिंचाई करने गए थे। कि बुधवार सुबह 5.30 बजे खेत पर जमीन पर पड़े हाईटेंशन विघुत तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से किसान हरज्ञान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।