डलमऊ: भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण संपन्न, शुभम गौड़ बने अध्यक्ष
मंगलवार को समय लगभग 5 बजे डलमऊ में भारत विकास परिषद की शाखा के दायित्वधारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जहां शुभम गौड़ डलमऊ शाखा के अध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर अमरेश पांडेय, दिलीप बाजपेई, अनूप तिवारी, नितिन त्रिपाठी शिव सागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।