ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के असर से गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच नदबई में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।लोगों में गैस की कमी को लेकर पैनिक का माहौल बन गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता एडवांस बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।