पूर्णिया पूर्व: सहायक खजांची थाना ने छिनतई गिरोह का खुलासा कर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक विधिविरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
वादी लाल बहादुर यादव, पिता युगल किशोर यादव, सा० नवरतन हाता वार्ड नं0 21, थाना सहायक खजाँची, जिला पूर्णियाँ की पत्नी से भट्ठा बाजार जाने के क्रम में डी०एस०ए० ग्राउण्ड के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनका पर्स जिसमें मोबाईल, नकद रुपया एवं अन्य जरुरी कागजात था, छिनतई कर लिया गया।