रायबरेली: रायबरेली के विभिन्न विकासखंडों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 227 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न
जिले के विभिन्न विकासखंडो में 6 मार्च बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कल 227 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया। आए हुए अतिथियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया है। तथा मुख्यमंत्री की इस योजना की जमकर सराहना की है।