जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री हेतु स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकते हैं जिले के किसान
रवि विपणन वर्ष 2025 26 में किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है शासन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है अब किसान 26 अप्रैल के बजाय 30 अप्रैल तक गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे।अधिकारियों ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है।